सुशील मोदी को बिहार से निकाल कर देश के वित्त मंत्री का जिम्मेदारी देना चाहिए
डबल इंजन सरकार का सही मायने में फायदा तभी होगा जब केंद्रीय वित्त मंत्रालय किसी बिहारी के हाथ में होगा.
सभी कयासों के बाद आखिरकार वही हुआ जो होना था। नीतीश कुमार का मुख्यमंत्री तो बनना तय था, अब उपमुख्यमंत्री पद पर सुशील मोदी के नाम पर भी मुहर लग गई है। नीतीश कुमार सरकार बनाने के लिए दावा भी कर चुके हैं और खबर आ रही है कि कल शाम 4:30 में शपथ ग्रहण समारोह भी होगा|
हर बार भाजपा का एक गुट सुशील मोदी को दरकिनार करने की कोशिश करती है मगर हर बार सुशील मोदी सब पर भारी पड़ते हैं। सुशील मोदी ने अपना पूरा राजनीतिक जीवन बिहार में भाजपा को खड़ा करने में लगाया है। उनके विरोधी को समझना चाहिए कि सुशील मोदी के प्रभाव को बिहार बीजेपी में कम नहीं किया जा सकता है मगर सुशील मोदी से समझौता जरूर किया जा सकता है। उनको बड़ा जिम्मेदारी देकर बिहार भाजपा में नये नेतृत्व के लिए जगह जरूर बनाई ज सकती है।
डबल इंजन सरकार का सही मायने में फायदा तभी होगा जब केंद्रीय वित्त मंत्रालय किसी बिहारी के हाथ में होगा। बीजेपी केंद्रीय नेतृत्व को देश के वित्त मंत्री का कार्यभार सुशील मोदी को देना चाहिए। उनके पास एक राज्य का वित्त मंत्री होने का लंबा अनुभव भी है और निर्मला सीतारमण से बेहतर काम करने की क्षमता भी। अभी जीएसटी कंपनसेशन को लेकर चल रहे केंद्र और राज्य सरकारों के विवाद को लेकर भी सुशील मोदी कारगर साबित हो सकते हैं। कुल मिलाकर सुशील मोदी के वित्त मंत्री बनने से बिहार, देश के साथ बीजेपी को भी फायदा होगा।
बाकी नीतीश कुमार को बिहार का मुख्यमंत्री और सुशील मोदी को उपमुख्यमंत्री चुने जाने की बधाई!
अविनाश कुमार (संपादक, अपना बिहार)


























































